लक्ष्मीपुर: 1 सितंबर की दिल्ली रैली को सफल बनाने का आह्वान, लक्ष्मीपुर में आयोजित हुई बैठक
लक्ष्मीपुर में शनिवार को 3 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कमिटी की बैठक कामरेड योगेंद्र दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला सचिव सुनील सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर 1 सितंबर को आयोजित दिल्ली रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। इस पर सभी साथियों ने रैली में शामिल होने की सहमति जताई।