कटंगी: पूर्व सांसद बोधसिंह भगत ने कहा, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जंतर-मंतर आंदोलन से देश को नई दिशा मिली
बालाघाट-सिवनी जिले के पूर्व सांसद बोधसिंह भगत ने शनिवार शाम 6:30 बजे खास चर्चा में कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं के आंदोलन ने देश को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को समाप्त करने वाली सरकार को युवा शक्ति और विपक्ष के संयुक्त दबाव में झुकना पड़ा।