फिरोज़ाबाद: एसीएमओ ने कोटला रोड पर अहिल्याबाई मूर्ति के पास संचालित प्राइवेट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, दिया नोटिस
कोटला रोड अहिल्याबाई मूर्ति के पास स्थित मां पवित्रा हॉस्पिटल की संचालिका ने 16 नवम्बर 2024 को रजिस्ट्रेशन निरस्त को प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर सोमवार दोपहर एसीएमओ डॉ कमल किशोर वर्मा ने उक्त हॉस्पिटल का निरीक्षण किया तो संचालित पाया, इसको लेकर नोटिस दिया गया है साथ ही अग्रिम पांच कार्यदिवस में इसका स्पष्टीकरण मांगा गया है।