गोरखपुर: लखनऊ हादसे के बाद गोरखपुर में छात्रों ने असुरक्षित कोचिंग सेंटरों की जांच की मांग की
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद गोरखपुर के छात्र भी सड़कों पर उतर आए हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और शहर में संचालित कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी, अस्पतालों और रेस्टोरेंट की सुरक्षा जांच कराने की मांग की।छात्रों का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में बेसमेंट और संकरी गलियों में कोचिंग सेंटर व