रतनी फरीदपुर: परसबिगहा थाना पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी रंजीत दास को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
परसबिगहा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के वारंटी रंजीत दास को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रंजीत दास, पिता बालेश्वर दास हीरामन बिगहा गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे वारंट के आधार पर हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई रविवार शाम करीब 5 बजे जारी है।