जूही थाना क्षेत्र के बारह देवी चौराहे से देर रात चोर ने घर के बाहर खड़ी बाइक को मिनट में चुरा लिया। चोरी की पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जिसमें एक बड़े बालों वाला चोर चोरी करते हुए देखा जा सकता है।घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार दोपहर 12:00 बजे वायरल हो गया।