सिरोही: जनसंघ से भाजपा तक का सफर समझा रहे दिग्गज नेता: BJP का जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू, संगठन विस्तार और विचारधारा पर जोर
Sirohi, Sirohi | May 22, 2026 भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत शुक्रवार को जहाज मंदिर मीरपुर में हुई। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता और कार्यकर्ता आधारित संरचना पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्