जरार में सर्राफा की दुकान से लाखों के आभूषण पार, CCTV में कैद हुए चोर; फुटेज वायरल
कस्बा जरार में बेखौफ चोरों ने सतीश वर्मा की सर्राफा दुकान को निशाना बनाते हुए पलक झपकते ही लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों की शिनाख्त और तलाश शुरू कर दी है।
#BahAgra #JararNews #AgraNews #CrimeNews #AgraPolice #UPNews #CCTVFootage #JewelleryTheft