परसिया: केरल की सर्वे टीम ने पंचायती राज क्रियान्वयन का अध्ययन किया, भमोडी पंचायत के नवाचारों को सराहा
केरल यूनिवर्सिटी की लायला कालेज आफ सोशल साइंस की टीम ने मध्यप्रदेश की नरसिंहपुर तथा छिंदवाडा जिले की भमोडी ग्राम पंचायत मे सरकारी योजनाओ का क्रियान्वयन, नवाचार, केरल एवं मप्र मे पंचायती राज के प्रावधानो तथा क्रियान्वयन की समीक्षा एवं तुलनात्मक अध्ययन कार्य किया। सर्वे टीम को लेकर सरपंच ने गुरुवार 12 बजे जानकारी दी।