सदर: सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में बुद्ध जयंती संगोष्ठी का आयोजन हुआ
Sadar, Varanasi | Apr 30, 2026 वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में बुद्ध जयंती पर “धर्म-संस्कृति समन्वय में भगवान बुद्ध का योगदान” विषयक संगोष्ठी सम्पन्न हुई। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि बुद्ध का दर्शन करुणा, अहिंसा और मध्यम मार्ग के माध्यम से सामाजिक समरसता व नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है।