सिल्ली: एलेप्पी धनबाद ट्रेन से यात्रा करने के दौरान सिल्ली में ट्रेन से गिरकर कटा युवती का पैर
Silli, Ranchi | Jun 22, 2024 एलेप्पी-धनबाद ट्रेन से यात्रा के दौरान बोकारो बालीडीह की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती पूजा कुमारी का ट्रेन से बाया पैर कट गया एवं दाहिना पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार महिला ट्रेन में बाथरूम की ओर जा रही थी। इसी क्रम में उसका दुपट्टा कहीं फस गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गई एवं दुर्घटनाग्रस्त हो गई।