सिल्ली: बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी सिल्ली में 60 किलोवाट सोलर रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट और जिम का विधिवत उद्घाटन किया गया
Silli, Ranchi | Jun 21, 2024 सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने कहा कि प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं । आज शुक्रवार को इसी क्रम में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी सिल्ली में 60 किलोवाट सोलर रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट और जिम का विधिवत उद्घाटन सेलिब्रेट सुदेश महतो के द्वारा किया गया।