सिल्ली: रामपुर के पास बंदरगाढां के नजदीक सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं हुई घायल
Silli, Ranchi | Jun 22, 2024 सिल्ली प्रखंड अंतर्गत रामपुर के पास बंदरगाढ़ा के नजदीक मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। बताते चलें कि निरला देवी 35 वर्ष एवं ठुमकी देवी 50 वर्ष मोटरसाइकिल पर सवार होकर यूनियन बैंक के मुरी शाखा में कुछ काम से आई थीं। काम हो जाने के पश्चात अपने घर वापस जाने के क्रम में एक अज्ञात कार ने धक्का मार दिया। इससे दोनों महिलाएं गिरकर घायल हो गईं