महमूदाबाद: कंडौरा गांव में बीती रात चोरों ने की चोरी, घर के बाहर से दो भैंसें ले उड़े
रामपुर कला थाना क्षेत्र के कंडौरा गांव में बीती रात चोरों ने एक किसान की दो कीमती भैंसें चोरी कर लीं। घटना रात करीब 12:30 बजे की है, जब चोर भैंसों को खोलकर पिकअप में लादकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।