देवबंद: देवबंद के चंदैना कोली गांव में बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने किसानों के नलकूपों से स्टार्टर और बिजली के तार चुराए
सहारनपुर देवबंद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदैना कोली में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने लगातार हो रही बारिश और अंधेरे का फायदा उठाते हुए किसानों के नलकूपों को निशाना बना लिया। चोर अलग-अलग खेतों में लगे नलकूपों से स्टार्टर और बिजली के तार चोरी कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों से सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए।