बिंदकी: खजुहा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय में ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, मानदेय न मिलने पर जताई नाराजगी
फतेहपुर जनपद के खजुहा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय में गुरुवार की दोपहर 12 बजे ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी खजुहा को सौपा गया। जिसमें कहा गया कि मानदेय लंबित है। इसलिए 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा मांग पूरी न होने पर आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।