धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती रंजीता टोप्पो की अध्यक्षता में रामगढ़ समाहरणालय सभाकक्ष में सभी पैक्स अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा सभी को धान अधिप्राप्ति को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।