सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मुनेंद्र त्रिपाठी (से नि) ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सतना के स्टाफ के साथ रविवार को कलेक्टर निवास पहुंचकर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह को सशस्त्र सेना ध्वज एवं लेपल पिन लगाया।