धौरहरा: वीरसिंह पुरवा गांव के एक घर में लगी भीषण आग, आग की चपेट में आने से एक किशोरी की हुई मौत
आज गुरुवार को दोपहर करीब 1:00 लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कोतवाली क्षेत्र ईसानगर के ग्राम वीरसिंह पुरवा गांव निवासी मृतका के पिता रामस्वरूप ने जानकारी देते हुए बताया है। की बीती रात उनके घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वही उसकी 5 वर्षीय पुत्री नेहा आग की चपेट में आ गई जिससे उसकी जलकर मौत हो गई।