सोहागपुर: नगर के परमट चौक स्थित शराब दुकान के पीछे शासकीय भूमि पर कब्जे के आरोप में आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, हटाया खंभा
नगर के परमट चौक स्थित शराब दुकान के पीछे शासकीय भूमि पर कब्जे के आरोप और वीडियो वायरल होने के मामले में आबकारी विभाग ने रविवार की दोपहर 3 बजे लगभग त्वरित संज्ञान लिया। आबकारी अधिकारी श्रीमती सावित्री भगत के नेतृत्व में तथा आबकारी उपनिरीक्षक रजनीश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अमले द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान लगाए गए लकड़ी के खंभे को हटवाया।