बड़ौद: आलोट-बड़ौद मार्ग पर 23 अक्टूबर को ट्रैक्टर की टक्कर से पंथ जवासिया निवासी बाइक सवार घायल, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
थाना बडौद से सोमवार सुबह 9 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को आलोट बडौद मार्ग पर ग्राम बनोथी के समीप बाइक से जा रहे ग्राम पंथ जवासिया निवासी नैन सिंह पिता बापू लाल को अज्ञात ट्रैक्टर चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुवे टक्कर मार दी थी जिसमें नैन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज शासकीय अस्पताल बडौद किया गया था मामले म