कसिया: शेखावानिया बुजुर्ग निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया पति को 'गायब' करने का आरोप, एसपी को दिया प्रार्थना पत्र
जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के शेखावानिया बुजुर्ग निवासी सीमा सिंह ने ससुराल वालो पर अपने पति सुभम सिंह को गायब करने का आरोप लगाया है।बुधवार को सीमा सिंह ने कुशीनगर एसपी धवल जयसवाल को प्रार्थना पत्र देकर अपने सास ससुर जेष्ठ और जेठानी को आरोपी बनाते हुए कारवाई की मांग की है।