बटियागढ़: हारट में वृद्ध महिला ने जहरीला पदार्थ पीकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, पुलिस कर रही जांच
बटियागढ़ ब्लाक के हारट गांव में एक व्रद्ध महिला द्वारा जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर लेंने का मामला सामने आया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोषरानी पति राम प्रसाद अहिरवार उम्र 60 वर्ष निवासी हारट ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया ,घटना के बाद परिजन अस्पताल ले गए जंहा जिला अस्पताल दमोह में इलाज के दौरान मौत हो गई,पुलिस ने मर्ग कायम किया