बटियागढ़: फसलों को नुकसान पहुंचा रहे जंगली सुअर, नारायणपुरा के किसानों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर समस्या से कराया अवगत
रजपुरा, मनकपुरा क्षेत्र में जंगली सुअर खेतो में खड़ी फसलों को चौपट कर रहे हैं,पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगलों से बड़ी संख्या में सुअर व अन्य वन्य जीव खेतो में खड़ी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पँहुचा रहे हैं,नारायणपुरा गांव के किसानों ने आज सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके अपनी समस्या बताई,वीडियो मे अरहर की फसल सुअरों द्वारा नष्ट कर नुकसान पंहुचाया गया है,