पिथौरा: कोडार डैम के पास पीछे से आ रही ट्रक ने कार को मारी टक्कर बाल बाल बचे कार सवार
कोडार डैम के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी उक्त घटना में पिथौरा निवासी कार सवार बाल बाल बच निकले हैं , घटना आज शाम करीब 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है । बता जा रहे की पिथौरा निवासी कार सवार रायपुर से वापस पिथौरा आ रहे थे , पीछे से आ रही एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी । हालांकि उपरोक्त घटना में कर में सवार लोगों को किसी तरह चोट नहीं आई है ।