लोहरदगा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने लोहरदगा में निकाली बाइक रैली, दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
लोहरदगा: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सौजन्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत परिवहन विभाग के नेतृत्व में बुधवार दोपहर 4:30 बजे लोहरदगा शहरी क्षेत्र में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बाइक सवारों ने हिस्सा लिया।