खलीलाबाद: मगहर में सड़क पार करते समय युवक को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में बीआरडी रेफर किया गया
मगहर स्थित खुशी ढाबा के पास सोमवार रात सड़क पार कर रहे एक अज्ञात युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी मगहर पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मंगलवार सुबह उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी