जैतपुर: गांव में सनसनी, पेड़ पर लटका मिला 16 वर्षीय किशोर का शव
शहडोल के केशवाही चौकी क्षेत्र के कोटा गांव में 16 वर्षीय किशोर का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं, मर्ग कायम कर जांच बुधवार सुबह 8 बजे से जारी है।