सुल्तानगंज: महेशी बाईपास पर खड़ी ट्रक में पीछे से भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौत, खलासी गंभीर घायल
सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन के महेशी बाईपास पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी मुबारक हुसैन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुर्गी का दाना लोड कर ट्रक पश्चिम बंगाल के मल्लारपुर से दानापुर जा रहा था।