दतिया: भिण्ड-भांडेर रोड पर तिगरा खिरिया के पास भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
Datia, Datia | Mar 31, 2026 दतिया के भिण्ड-भांडेर रोड पर तिगरा खिरिया गांव के पास मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संजू दौहरे पुत्र बादाम दौहरे और अमित परिहार पुत्र उमाशंकर, निवासी छाछपुरा, भांडेर से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे।