मोदनगंज: नालंदा: कोविल अपहरण मामले में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
घोसी थाना के पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर नालंदा जिले के कोविल गांव में छापेमारी कर रजनीश कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। घोसी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक पर लड़की के अपहरण करने का मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था।