अरियरी प्रखंड में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की गुरुवार सुबह 10 बजे व्यापक जांच की गई। यह जांच जिला अधिकारी आरिफ हसन के निर्देश पर अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकु गुप्ता के नेतृत्व में प्रखंड के सभी दस पंचायतों में संचालित हुई।