पातेपुर: 66वें शहादत दिवस पर याद किए गए शहीद पशुपतिनाथ सिंह, SP व अन्य ने किया पुष्पचक्र अर्पित
पातेपुर थाना में पदस्थापित तत्कालीन दारोगा पशुपतिनाथ सिंह का 66 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर SP विक्रम सिहाग समेत अन्य पदाधिकारियों ने शहीद के प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। गुरुवार की दोपहर 12 से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें शिद्दत से याद किया। हालांकि स्मारक समिति की उदासीन रवैए के कारण जनभागीदारी नगण्य रही।