शिवहर: नगर सभापति ने सपरिवार गर्ल हाईस्कूल मतदान केंद्र पर किया मतदान, कहा- लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना जरूरी है
शिवहर लोकसभा क्षेत्र में आज सुबह 07 बजे से ही लगातार मतदान की प्रक्रिया चल रही थी. मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से लेकर शाम 06 बजे तक चली है. इसकी दौरान नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने अपने स-परिवार के साथ गर्ल हाई स्कूल मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. और कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है।