शिवहर: डीडीसी और एएसपी ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए कई दिशानिर्देश
लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदान की प्रक्रिया जारी है. शिवहर जिला में दोपहर 03 बजे तक मतदान 47.57% हो गया है. डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर डीडीसी अतुल कुमार वर्मा और एएसपी प्रेमचंद सिंह ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्र पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. डीडीसी ने कहा है कि पूरे जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रही है. जो शाम 06 बजे तक चलेगी।