शिवहर: जिले में शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, डीएम पंकज कुमार ने दी जानकारी
लोकसभा चुनाव को लेकर शिवहर जिला में आज सुबह 07 बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है. डीएम पंकज कुमार ने बताया है कि जिले की सभी मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. आम जनता से लगातार अपील की जा रही है कि मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में जिला प्रशासन सहयोग करें।