शिवहर: मतदान के दौरान जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 18 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ: एसपी
शिवहर जिला में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस लिया है. एसपी अनंत कुमार राय ने बताया है कि प्रीवेंटिव एक्शन के तहत जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 18 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी व्यक्ति से पूछताछ चल रही है. आम जनता से चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने में सहयोग की अपील की है।