शिवहर: लोकसभा चुनाव को लेकर शिवहर समाहरणालय सभा कक्ष में स्थापित किया गया कंट्रोल रूम, जारी किया गया दूरभाष नंबर
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. कल जिले के सभी मतदान केंद्र पर सुबह 07 बजे मतदान शुरू हो जाएगा. मतदान की हर पल की जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने शिवहर समाहरणालय सभा कक्ष में कंट्रोल रूम स्थापित किया है. जिसका दूरभाष नंबर है 06222-257106 है. इस नंबर पर फोन कर चुनाव संबंधित सभी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकते हैं।