लुणी: पीपरली में दो दिवसीय ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू।
Luni, Jodhpur | Feb 21, 2024 समाज सेवी धर्माराम शर्मा ने बताया कि देवासी समाज की तरफ से पिपरली में नवनिर्मित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ आज धुंधाडा से आए आचार्य पंडित भूपेंद्र द्विवेदी के सानिध्य में सुबह जल यात्रा का आयोजन कर हवन के साथ किया गया।ग्रामीणों ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र के लिए खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर के कस्बे के कई गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।