लुणी: लूणी-हनवंत स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैकमैन ने घायल गोवंश की बचाई जान
Luni, Jodhpur | Feb 20, 2024 लूणी-हनवंत स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैकमैन ने घायल गौवंश की जान बचाई। ट्रैकमेन किशन लाल ने बताया कि वह उसके साथी राम वकील गुर्जर लूणी-हनवंत स्टेशन के बीच ड्यूटी कर रहे थे कि इसी दरम्यान एक गोवंश रेल पटरियों के बीच घायल अवस्था में खड़े होने का प्रयास कर रहा था। हम लोगों ने तुरंत ही नजदीकी गौशाला सूचना देकर घायल गोवंश को प्राथमिक उपचार कर गौशाला भेजा।