बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण अभियान: हत्या के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार, ₹51500 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Apr 8, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात भी अभियान चलाया गया। जिसमें 4:00 बजे सुबह तक एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है तथा वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में कुल 51 हजार ₹500 जुर्माना के रूप में वसूली की गई है। इस क्रम में 14 वारंट का निष्पादन भी किया गया है।