डोमचांच: कोडरमा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा 4 जून को हकीकत सामने आ जाएगी
भाजपा की प्रत्याशी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उत्साहजनक मतदान के लिए मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। मतदान की अवधि समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह कोडरमा संसदीय क्षेत्र में भी मोदी सरकार के लिए प्रो इनकमबंसी थी। 4 जून के बाद तमाम दुष्प्रचारों की साजिश नाकाम हो जाएगी।