डोमचांच: कोडरमा लोकसभा सीट के लिए पड़े 1363331 मत, कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान करने में आधी आबादी रही आगे
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशी की स्थिति का आकलन हो रहा है। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी व इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी विनोद सिंह के बीच खड़ा मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, इस बार के चुनाव में आधी आबादी की भूमिका चुनाव परिणाम में बड़ा रोल अदा कर सकती है।