राजमहल: मस्तापुर जोंका गांव में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मस्तापुर जोंका गांव में खेती में उपयोग किए जाने वाले जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल में भर्ती कराया। गुरुवार को अपराह्न करीब साढ़े 4 बजे इसकी जानकारी मिली है।