जेवर तहसील के दनकौर थाना क्षेत्र के बिलासपुर इलाके से पिछले 6 दिन से किशोर लापता है। मामले में शुक्रवार की शाम 6 बजे किशोर के माता पिता ने फिर एक बार पुलिस से शिकायत की।।इसके बाद पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द उनके बेटे को ढूंढ लिया जाएगा। टीमें तलाश में जुटी हैं।