जेवर के चांचली व दयोरार में 01 करोड़ 46 लाख रुपये के कार्यों का हुआ शुभारंभ, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार की दोपहर 3 बजे शिलान्यास किया। इस दौरान जेवर विधायक ने कहा कि इस 01 करोड़ 46 लाख रुपए की धनराशि से होने वाले नाली, सड़क व अंत्येष्टि स्थल आदि विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलेगी।