जेवर: यमुना सिटी में फिल्म सिटी का निर्माण जल्द, बोनी कपूर की कंपनी 18 महीने में शुरू करेगी काम
यमुना सिटी के सेक्टर 21 में फिल्म सिटी का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। यमुना प्राधिकरण ने 16 जून से निर्माण कार्य शुरू करने की योजना बनाई है। इस संबंध में बोनी कपूर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी समय मांगा गया है। मामले में यीडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बुधवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी है।