ग्रेटर नोएडा में दनकौर कस्बे में बृहस्पतिवार की शाम 5 बजे सेप्टिक टैंक में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खेलते-खेलते पड़ोस के निर्माणाधीन घर में चला गया था। जहां सेप्टिक टैंक खुला पड़ा था। बच्चा इसी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।