कोरांव: बसहरा सिरियारी में स्कार्पियो और ऑटो की टक्कर में मां की मौत के बाद घायल बेटे की भी उपचार के दौरान हुई मौत, मचा कोहराम
प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। बसहरा सिरियारी गांव के पास एक स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि उसके बेटे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मैलहा थाना कोरांव निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी मनोज कुमारी (38), बेटे दिव्यांश (7) और बेटी आंचल (12) घायल हो गए थे।