सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोर सागर तालाब में आज 10 मई सुबह 11:00 बजे के करीब अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई,मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है।